फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, accident, three injured

Udhampur News: कार-बस में टक्कर से तीन श्रद्धालु घायल, एक जम्मू रेफर

Fri, 12 Jul 2024 04:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 12 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
katra, accident, three injured
कटड़ा-जम्मू मार्ग पर मगाल क्षेत्र में दोपहर के समय हुआ हादसा
विज्ञापन

घायलों में दो बिहार और एक श्रद्धालु उत्तर प्रदेश का
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में कार और बस में टक्कर होने से तीन श्रद्धालु घायल हुए हैं। यह हादसा कटड़ा-जम्मू मार्ग पर मगाल क्षेत्र में दोपहर करीब दो बजे हुआ है। हादसे के बाद घायलों को कटड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार वीरवार बाद दोपहर करीब दो बजे कटड़ा से जम्मू की ओर जा रही श्रद्धालुओं की कार (पीबी01डी-9002) की जम्मू से कटड़ा की ओर आ रही बस (एचआर55जीवी5280) के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को कटड़ा अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान सीमा गुप्ता (42) पत्नी सुधीर कुमार गुप्ता निवासी शिवीयनजी, कुंजपल्ली रोड (बिहार), अविनाश कुमार (47) पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी जीबी रोड, गया (बिहार) और ज्ञान चंद (32) पुत्र ओम प्रकाश निवासी अस्थर रोड फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल महिला श्रद्धालु सीमा गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार जम्मू से कटड़ा की ओर आ रही आ रही बस काफी तेज गति से चल रही थी और तीखे मोड़ पर कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed