फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   kargil vijay diwas

मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
kargil vijay diwas
उधमपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नार्दर्न कमांड की तरफ से शुक्रवार रात को चिनार स्थित श्रद्धांजलि पार्क में सैकड़ों मोमबत्तियां जलाकर विजय दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस समारोह में बड़ी संख्या में सेना के जवान, अधिकारी व उनके परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस अवसर चीफ आफ स्टाफ हेडक्वार्टर नार्दर्न कमांड, लेफ्टिनेेंट जनरल एसके शर्मा विशेष तौर पर मौजूद थे। श्रद्धांजलि देने के दौरान पार्क भारत माता की जय के जयघोष के साथ गूंज उठा। सेना के अधिकारियों ने कहा कि यह दिन देश की सेना के लिए बहुत ज्यादा महत्व रखता है। सेना ने कारगिल का युद्ध चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लड़ा था और दुश्मन को खदेड़ कर शानदार जीत हासिल की थी। आज देश की सेना बहुत की विनम्रता के साथ सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है। कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले जवानों की शहादत को कभी देश भूल नहीं सकता है। इस दौरान कालेजों के एनसीसी कैडेट भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed