{"_id":"5d3b5ea48ebc3e6cb90897b3","slug":"kargil-vijay-diwas-udhampur-news-jmu1901639200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल विजय दिवस के शहीदों को देविकानगरी में किया गया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल विजय दिवस के शहीदों को देविकानगरी में किया गया याद
विज्ञापन
पूर्व सैनिक सेवा परिषद की तरफ से कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देते मेहम?
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को पूर्व सैनिक परिषद और एक्स-सर्विसमैन कल्याणकारी संगठन की तरफ से संयुक्त रूप से पुलिस स्टेशन के नजदीक श्रद्धांजलि स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लेकर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डीसी डा. पीयूष सिंगला मुख्य मेहमान थे।
पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष मेजर उमाकांत शर्मा के नेतृत्व में सुबह करीब 11 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य मेहमान सहित सभी शहरवासियों व पुलिस अधिकारियों ने बारी-बारी से फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यार्थी व शहरवासी काफी समय तक हमारे हीरो देश के सैनिक के जयघोष लगा रहे थे। हर कोई सैनिकों की बहादुरी और शहादत को सलाम कर रहा था। विद्यार्थी देश भक्ति से प्रेरित जयघोष लगा रहे थे। घंटों तक देविका नगरी शहीदों की शहादत की रंग में रंगी हुई नजर आई।
कार्यक्रम में विशेष तौर पर वीर नारियों को भी आमंत्रित किया गया था। मेजर उमाकांत शर्मा ने बताया कि कारगिल युद्ध के शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। ऐसी लड़ाई न कभी हुई और न ही कभी होगी। भारत के सैनिकों के लिए दुर्गम ऊंची पहाड़ियों से पाकिस्तान सैनिकों खदेड़ कर अपनी जमीन वापस लेने की चुनौती थी। भारतीय सेना को किसी भी हाल में नियंत्रण रेखा को पार नहीं करना था। दो महीने तक कड़ा संघर्ष करने के बाद आखिरकार सेना ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्नल केएस जुनैजा, एसएसपी राजीव ओम प्रकाश पांडे, नगर परिषद चेयरमैन डा. जोगेश्वर गुप्ता, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंह खालसा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया, विक्रम सलाथिया, राकेश गुप्ता, विजय खजूरिया, अनिल अरोड़ा व शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इसके बाद दोपहर के समय हैप्पी माडल व अन्य कई स्कूलों में सांस्क़ृतिक कार्यक्रम आयोजित किए।
परेड का आयोजन कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जिला पुलिस लाइन में पुलिस की तरफ से परेड का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सुबह करीब आठ बजे एसएसपी सहित कई पुलिस अधिकारियों ने शहीदी स्मारक पर फूल चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जवानों ने शानदार परेड कर अधिकारियों को सलामी दी। पुलिस अधिकारियों ने बारी बारी से शहीदों की शहादत को याद किया।
बार एसोसिएशन ने मिठाई बांट कर मनाई खुशी
बार एसोसिएशन की तरफ से जिला अदालत में मिठाईयां बांट कर कारगिल विजय दिवस मनाया गया। एसोसिएशन के प्रधान जेडी सलाथिया ने कहा कि दो महीने तक देश के वीर जवानों ने दुश्मनों के साथ लोहा लिया था और दुश्मनों को खदेड़ा था। 500 से अधिक जवानों ने देश के लिए शहादत दी थी। इस दिन को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।
अनन्या शर्मा ने गाया देशभक्ति से प्रेरित गीत
आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर में कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया विद्यालय की प्रार्थना सभा में विद्यालय की छात्रा अनन्या शर्मा (वाइस आफ पंजाब ) ने देशभक्ति गीत गाकर सभी का मन मोह लिया । विद्यालय में %कारगिल विजय दिवस से संबंधित वीडियो भी छात्रों को दिखाया गया।विद्यालय के शिक्षक, छात्र और एनसीसी. कैडेट ने श्रद्धांजलि पार्क, चिनार में दीप जलाकर अपने वीर शहीदों को याद किया।
लघु नाटिका से विजय दिवस पर डाली रोशनी
आर्मी पब्लिक स्कलू धार रोड में कारगिल विजय दिवस पर सुबह के समय प्रार्थनासभा में कैप्टन आयुष शाह ने विशेष भाषण दिया, जिसमें कारगिल युद्ध केविषय में जानकारी देकर जागरूक किया। मुख्य मेहमान ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों कोश्रद्धांजलि अर्पित दी। छात्रों ने एक भावुक लघु नाटिका प्रस्तुत की , जिसमें इसयुद्ध में हमारी भारतीय सेना द्वारा कियेगए साहसिक कार्यों को दर्शाया गया और छात्रों को बताया गया कि यदि आज भारत के आमनागरिक खुली हवा में साँस ले रहे हैं तो उसके पीछे भारतीय सेना है।
महिला कालेज की छात्राओं को दिखाई विजय दिवस की फिल्म
सरकारी महिला कालेज में विजय दिवस पर आयोजित दो दिवसिय कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। पहले दिन कालेज में पेंटिंग कंपीटिशन का आयोजन किया गया और शुक्रवार को अंतिम दिन छात्राओं को विजय दिवस पर फिल्म दिखाई गई। फिल्म में दिखाया किया जब पाकिस्तान सेना ने कारगिल के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिया था तो भारतीय सेना ने सबको मैदान छोड़ने को मजबूर कर दिया था। इस अवसर पर कालेज के प्रिंसिपल प्रो. सुभाष चंद्र विशेष तौर पर मौजूद थे।
दीप प्रज्वलित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल में विद्यार्थियों ने दीप प्रज्वलित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पेंटिंग, संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। स्कूल की प्रिंसिपल रेणु शर्मा ने आज के दिन के महत्व पर रोशनी डाल कर वीर सैनिकों की शहादत पर रोशनी डाली। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को विजय दिवस की बधाई दी।