उधमपुर। कबड्डी एसोसिएशन डिस्ट्रक्टि उधमपुर की ओर से जिला स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले गए। लड़कियों के फाइनल में उधमपुर कबड्डी क्लब की टीम ने जीत हासिल की तो लड़कों के फाइनल में उधमपुर कबड्डी क्लब ए ने जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की।लड़कों के वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सुबह के समय उधमपुर कबड्डी क्लब ए और गढ़ी कबड्डी क्लब के बीच खेला गया। इसमें उधमपुर कबड्डी क्लब ए ने 20 अंक के अंतर से जीत हासिल कर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। वहीं लड़कों के वर्ग का दूसरा फाइनल मुकाबला उधमपुर कबड्डी क्लब बी और चिनैनी काॅलेज के बीच खेला गया। इसमें उधमपुर कबड्डी क्लब बी ने 18 अंक के अंतर के साथ जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके बाद लड़कियों के वर्ग का फाइनल मुकाबला उधमपुर कबड्डी क्लब और गढ़ी कबड्डी क्लब के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में उधमपुर कबड्डी क्लब ने एक अंक के अंतर से जीत हासिल कर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। इसके बाद लड़कों के वर्ग का फाइनल मुकाबला उधमपुर कबड्डी क्लब ए और उधमपुर कबड्डी क्लब बी के बीच खेला गया। इसमें उधमपुर कबड्डी क्लब बी ने पांच अंक के अंतर से शानदार जीत हासिल कर फाइनल अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर डिस्ट्रक्टि कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान शेख तनवीर अहमद, स्पोर्ट्स काउंसिल के मैनेजर नवीन शर्मा, कुलदीप शर्मा, संजय शर्मा, पुशल शर्मा, राकेश कुमार, राजेश शर्मा, राकेश खजूरिया, भूपिंद्र सिंह और कंचन बाला आदि मौजूद थे।