फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   JK Bank

जेके बैंक के बाहर उपभोक्ताओं को कोविड़ नियमों के नाम पर तेज धूप में खडे होने पर किया जा रहा मजबूर

विज्ञापन
JK Bank
उधमपुर में जेके बैंक के बार कड़कती धूप में अंदर जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करते उपभोक्ता - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिला तो कोरोना मुक्त हो चुका है, लेकिन डीसी दफ्तर के सामने स्थित जेके बैंक की मुख्य शाखा में आने वाले उपभोक्ताओं पर बैंक ने अब भी पाबंदियां लगा रखी हैं। लोगों को तपती धूप में बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। उन्हें अंदर आकर बैठने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन

बैंक के बाहर तेज धूप में अपनी बारी के इंतजार में खडे़ होने वाले उपभोक्ताओं के लिए न तो कहीं बैठने की कोई सुविधा है, और न ही पीने के पानी की। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को भी किसी तरह की छूट नहीं रखी गई है। जिसके चलते जेके बैंक की मुख्य शाखा में आने वाले उपभोक्ता काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। उनका कहना है कि बैंक ने सारे नियम सिर्फ छोटी रकम का लेनदेन करने आए लोगों पर लागू किए हैं। बड़ी रकम वालों पर कोई पाबंदी नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके लिए बैंक के सुरक्षाकर्मियों के साथ नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक भी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मौजूदा समय में हर जगह कोरोना पाबंदियों में कटौती की गई है। लेकिन, जेके बैंक की इस मुख्य शाखा में इन नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए सिविल डिफेंस के भी कई सदस्य लगातार सेवाएं दे रहे हैं। जबकि, इनको आपात स्थिति के दौरान अपनी सेवाएं देने का प्रशिक्षण दिया जाता है। मौजूदा समय में जेके बैंक में कोई आपात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed