{"_id":"6a0e2023f88e0b4dd4049f59","slug":"jewelry-shops-in-the-district-will-remain-closed-from-june-10-to-14-udhampur-news-c-202-1-udh1011-136176-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिले में 10 से 14 जून तक बंद रहेंगी आभूषण वाली दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिले में 10 से 14 जून तक बंद रहेंगी आभूषण वाली दुकानें
Thu, 21 May 2026 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 21 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
स्वर्णकार संघ ने गर्मी की छुट्टियों को लेकर की बैठक
फैसले की अवहेलना करने वालों पर लगाया जा सकता है एक लाख रुपये तक जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गर्मी की छुट्टियों को लेकर स्वर्णकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 10 से 14 जून तक जिले भर के सभी स्वर्णकारों की दुकानें गर्मी की छुट्टियों के कारण बंद रहेंगी।
संघ ने सभी आभूषण विक्रेताओं और दुकानदारों से इस फैसले का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष जोगिंदर कुमार ने स्पष्ट किया कि इस तय अवधि के दौरान किसी भी दुकानदार को दुकान खोलने या किसी भी प्रकार का व्यापारिक लेनदेन करने की अनुमति नहीं होगी। संघ की ओर से सभी सदस्यों को इस निर्णय का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।
अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी स्वर्णकार इस फैसले की अवहेलना करते हुए दुकान खोलता पाया गया, तो संगठन उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा और दोषी पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
बैठक में स्वर्णकार संघ के चेयरमैन राकेश, महासचिव राम कुमार वर्मा, उपप्रधान रवि कुमार, गढ़ी रहेंबल के स्वर्णकार प्रधान अश्विनी कुमार, मनवाल के वेद प्रकाश, रामनगर के पप्पू वर्मा और जगानू के ओमकार आदि उपस्थित रहे।