{"_id":"6116bbbc8ebc3edf885434a4","slug":"jawans-and-cadets-step-foot-in-the-midst-of-patriotic-songs-udhampur-news-jmu2415325145","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति के तरानों के बीच जवानों और कैडेट्स ने किया कदमताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति के तरानों के बीच जवानों और कैडेट्स ने किया कदमताल
विज्ञापन
उधमपुर। डिग्री कॉलेज उधमपुर के मैदान में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन हुआ। जिसमें जम्मू कश्मीर पुलिस, फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स, शेर-ए-कश्मीर पुलिस एकेडमी के जवानों, एनसीसी कैडेट सहित नौ टुकडिय़ों ने हिस्सा लेकर मुख्य मेहमान को शानदार परेड कर सलामी दी। इस अवसर पर डीसी इंदु कंवल चिब मुख्य मेहमान थीं।
सुबह करीब नौ बजे डीसी ने तिरंगा फहरा कर फुल ड्रेस रिहर्सल के कार्यक्रम की शुरूआत की। तिरंगा फहराने के बाद डीसी ने पुलिस वाहन में परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जवानों, एनसीसी ने शानदार परेड कर मुख्य मेहमान को सलामी दी। परेड के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान पूरी तैयारी के साथ सबसे आगे चल रहे थे, जबकि उनके पीछे फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स के जवान, डिग्री कॉलेज उधमपुर, सरकारी महिला कॉलेज व ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट कदम से कदम मिला कर चल रहे थे।
शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी के बैंड के दल में अंत में मुख्य मेहमान को सलामी दी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। छात्र व छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देशभक्ति से भरा हुआ संदेश सबके सामने रखा। डीसी ने जवानों व छात्र व छात्राओं के परेड की सराहना की और सभी को स्वतंत्रता दिवस के लिए बधाई दी। बहुत वर्ष पहले शहीदों और नेताओं ने हमे गुलामी से आजादी दिलाई थी। हमें अपने देश के लिए संकल्प लेना होगा कि हमे अपने कल को बेहतर बनाना है। किसी के साथ कोई शिकायत नहीं करनी है। आजादी का दिन बहुत ही खास है और हमे इसको मिलकर मनाना है। इस अवसर पर कई अधिकारी मौजूद थे।