फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Jammu-Srinagar highway remained closed for three and a half hours after the ropes fell

मारोग में पस्सियां गिरने पर साढ़े तीन घंटे बंद रहा हाईवे

विज्ञापन
Jammu-Srinagar highway remained closed for three and a half hours after the ropes fell
उधमपुर/रामबन। रामबन के मारोग में पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग तरीक साढ़े तीन घंटे बंद रहा, जिसके कारण यात्रियों और चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजमार्ग के खुलने पर जाम की स्थिति बन गई और रेंग रेंग कर आगे बढ़ने को मजबूर हो गए। उधर पुंछ और राजोरी जिले को दक्षिण कश्मीर से जोड़ने वाला मुगल रोड भी सोमवार को पस्सियां गिरने से लगभग तीन घंटे बंद रहा।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शाम करीब पांच बजे मारोग में अचानक ही पहाड़ से पस्सियां गिरने लगी और राजमार्ग बंद हो गई। राजमार्ग के बंद होने पर रामबन में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी सूचना मिलने पर फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी ने राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया। वहीं, राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। करीब साढ़े तीन घंटे मशक्कत करने के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली। राजमार्ग के खुलने पर जब बीच में फंसे वाहनों को रवाना किया तो जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद वाहनों को रेंग रेंग कर चलने को मजबूर होना पड़ा। पुलिस की तरफ से जाम को खुलवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा था और इसके लिए काफी मशक्कत भी करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed