फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Jammu-Srinagar highway remained closed for the third consecutive day

लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे

विज्ञापन
Jammu-Srinagar highway remained closed for the third consecutive day
उधमपुर/रामबन। रामबन के विभिन्न हिस्सों में पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा। उधमपुर व रामबन में सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं, जिस कारण चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार रात को बारिश के दौरान रामबन में करीब 15 स्थानों पर पस्सियां गिरी हैं और मारोग इलाके में एक ट्रक भी मलबे की चपेट में आ गया। दिनभर राजमार्ग को खोलने का चलते रहा, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

सोमवार को मौसम का मिजाज बदलने पर राजमार्ग बंद हुआ था। मौसम के लागतार खराब रहने के कारण अभी तक राजमार्ग को खोलने में कामयाबी नहीं मिल सकी है। मंगलवार केे सुबह से शाम तक राजमार्ग को खोलने का काम किया था, लेकिन शाम के समय दोबारा बारिश शुरू होने के कारण हाईवे को खोलने में कामयाबी नहीं मिल सकी है। जानकारी अनुसार रामबन में रात करीब दस बजे शुरू हुई तेज बारिश बुधवार सुबह पांच बजे तक जारी रही। इस दौरान मारोग इलाके में पहाड़ से इतना मलबा गिरना शुरू हो गया और एक ट्रक भी चपेट में आ गया।
विज्ञापन

चालक ने ट्रक से बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली। बुधवार सुबह मौसम में सुधार होने के बाद फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी ने राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया, लेकिन शाम यातायात बहला करने में कामयाबी नहीं मिल सकी। उधमपुर में लगातार तीसरे दिन वाहनों को रोक कर रखा गया। ट्रकों के चालक दिनभर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। कई यात्री वाहन भी अभी तक उधमपुर में रोक कर रखे गए हैं और सभी राजमार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। कई यात्री तो वाहन के अंदर ही रातें गुजारने को मजबूर हैं। उधमपुर के जखैनी में पुलिस ने नाका लगा कर रखा है और घाटी जाने वाले वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं चिनैनी, डोडा, भद्रवाह और किश्तवाड़ की तरफ यातायात जारी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed