{"_id":"6ae652232b256b884f020434","slug":"jammu-kasmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1012-142388-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ‘रन फॉर यूनिटी’ मिनी मैराथन में दौड़े लोग, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ‘रन फॉर यूनिटी’ मिनी मैराथन में दौड़े लोग, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
विज्ञापन
डोडा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला पुलिस डोडा की तरफ से शनिवार को भव्य “रन फॉर यूनिटी” मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस कर्मियों, विभिन्न सुरक्षा बलों, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
मैराथन का शुभारंभ डाक बंगला डोडा से हुआ और इसका समापन स्पोर्ट्स स्टेडियम डोडा में किया गया। मैराथन में पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में लीला प्रसाद पुत्र गिरधारी लाल निवासी डोडा'' ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जफ्फर हुसैन पुत्र अब्दुल रशीद निवासी मलवाना, तहसील गुंदना दूसरे स्थान पर रहे जबकि मोमिन इरशाद पुत्र मोहम्मद इरशाद निवासी भलेसा, तहसील चिल्ली पिंगल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग में कशी देवी पुत्री संजीत सिंह निवासी खोरांटी, तहसील अस्सर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। लाइबा बानो पुत्री मंजूर अहमद निवासी उदयानपुर तहसील भरत बगला दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि रजनी देवी पुत्री कैलाश कुमार निवासी चरोटा, तहसील अस्सर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद