फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news,Vehicle thief arrest in udhampur

वाहन चोरी कर रंग बदल दिए, बेचने से पहले पकड़ा गया आरोपी

विज्ञापन
jammu kashmir news,Vehicle thief arrest in udhampur
उधमपुर। शहर में स्कूटी चोरी के मामलों को सुलझाने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चोरी के आरोप में बशीर अहमद को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सात स्कूटी और एक बाइक बरामद हुई है। आरोपी ने वाहनों के रंग बदल दिए और बेचने की फिराक में था। आरोपी मूलरूप से मजालता का रहने वाला है,लेकिन मौजूदा समय में कैंप गोल गुजराल में रह रहा था। चोरी के तार नशा करने वालों के साथ जुड़ रहे हैं। इसमें कुछ युवा व नाबालिगों के भी शामिल होने की संभावना है। यह जानकारी एसएसपी सरगुन शुक्ला ने दी। बता दें, करीब एक सप्ताह से जिले में लगातार स्कूटी चोरी के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

एसएसपी सरगुन शुक्ला ने बताया कि 24 फरवरी को चंद्रशेखर नाम के व्यक्ति ने स्कूटी चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। मजालता के बशीर अहमद को चोरी के वाहनों के साथ गिरफ्तार किया है। सभी वाहन ग्रामीण इलाकों से बरामद किए गए हैं। जांच में चोरी के तार नशा करने वालों के साथ जुड़ते नजर आ रहे हैं। एसएसपी ने लोगों से अपील की कि वह अपने बच्चों की तरफ ध्यान दें। साथ ही संदिग्ध गतिविधि दिखने पर पुलिस को सूचना दें। पुलिस नशा तस्करों पर भी सख्त कार्रवाई कर रही है। कई तस्करों को पकड़ कर पीएसए लगाया जा चुका है। नशे के जाल में फंसे युवाओं के इलाज में भी पुलिस मदद कर रही है। नशा करने वालों में नाबालिग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

वाहनों से नंबर प्लेट भी हटा दी
चोरों ने चोरी किए गए सभी वाहनों के रंग को बदल दिया है। सफेद रंग की स्कूटी को काला कर दिया और काले रंग की स्कूटी को कुछ और रंग में बदल दिया है। सभी स्कूटी व बाइक की नंबर प्लेट भी हटा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ महीना पहले ही जम्मू से मजालता लौटा था आरोपी
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बशीर अहमद पहले भी कई बार चोरी के आरोप में पकड़ा गया है। जम्मू में भी बशीर को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। डेेढ़ महीना पहले ही बशीर जम्मू से उधमपुर के मजालता में लौटा था और वह चोरी में सक्रिय हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed