{"_id":"60b13f558ebc3e9a23596232","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-jmu2361781166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 71 संक्रमित, 99 ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 71 संक्रमित, 99 ठीक हुए
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को कुल 71 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन लोग बाहरी राज्यों से लौटे हैं। दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो चुकी है। इसके साथ ही शाम तक कुल 99 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इससे सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट सभी को राहत प्रदान कर रही है।
पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में गिरावट हो रही है। यह गिरावट शुक्रवार को भी देखी गई है। इसके साथ कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को काफी मिल रही है। हालांकि बीच में कोरोना संक्रमण से कुछ लोगों की मौत भी हो रही है। शाम तक जिले में दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो गई। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टेस्टिंग का काम तेजी से जारी रखा है। वीरवार को जिले में बाहरी राज्यों से लौटे तीन लोगों सहित कुल 63 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके साथ 249 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। शुक्रवार को कुल 71 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन लोग बाहरी राज्यों से लौटने वाले हैं और 68 लोग शहर व ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हैं। संक्रमितों के संपर्क में रहने पर 100 के करीब लोगों को होम क्वारंटीन भी किया गया है। मेडिकल ब्लाक टिकरी में सबसे अधिक 33 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ चिनैनी में 14, रामनगर में नौ, पंचैरी में एक, बसंतगढ़ में तीन, मजालता में दो और शहर में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 10437 मामले हो गए हैं। इसमें से 9424 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 118 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 895 सक्रिय मामले बचे हैं।