फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

केंद्रीय मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा, काम में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। डीसी कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में शुक्रवार को उधमपुर, रामबन और रियासी जिले की डिस्ट्रिक्ट इनफ्रास्ट्रक्चर स्कीम एडवाइजरी (दिशा) की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने हिस्सा लेकर जिलों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी हासिल की। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने जिले में पीएमजीएसवाई के तहत 11 नवनिर्मित सड़कों का ई-उद्घाटन किया।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे डा. जितेंद्र सिंह उधमपुर पहुंचे और सबसे पहले रियासी जिले की दिशा बैठक में हिस्सा लिया। रियासी के डीसी ने जिले में चल रहे विकास कार्यों से संबंधित जानकारी दी। इसके बाद रामबन जिले की बैठक आयोजित की गई। अंत में उधमपुर जिले की बैठक का आयोजन हुआ। डीसी इंदु कंवल चिब ने देविका परियोजना, जीविका, मनरेगा, आयुष भारत, पीएमजीएसवाई व अन्य कई सरकारी योजनाओं की प्रगति और स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जानकारी हासिल करने के बाद डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना के कारण 2020 में काम अस्त व्यस्त रहा। इससे केंद्र सरकार की योजनाओं का काम भी थोड़ा बहुत प्रभावित हुआ। लेकिन इसके बावजूद कई स्थानों पर हमने 100 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। जम्मू-कश्मीर में आयुष्मान सेहत ऐसी योजना लांच की गई, जिसमें सभी लोगों को रखा गया है। मुझे लगता है कि ऐसी योजना पूरी दुनिया में कहीं पर भी नहीं है। कोरोना संकट के कारण पिछले वर्ष दिशा बैठक वर्चुयल आयोजित की गई थी। लेकिन इस बार यह निर्णय लिया कि यह बैठक रुबरु होगी। इस बार की बैठक में पहली बार नवनिर्वाचित डीडीसी ने भी हिस्सा लिया है। दो दिन के अंदर उधमपुर, रामबन, रियासी और कठुआ जिले की बैठक करनी है और फिर इसके बाद किश्तवाड़ और डोडा जिले में बैठक करनी है। जिस तरह की योजनाएं केंद्र सरकार की तरफ से लांच की जा रही है, उनमें देश के प्रधानमंत्री विशेष तौर पर रुची ले रहे हैं। उन्होंने अब हर महीने प्रगति बैठक का भी आयोजन करना शुरू किया है। इसमें कई प्रदेशों से प्रिंसिपल सेक्रेटरी से विकास कार्यों की जानकारी हासिल करते हैं। इन बैठकों से विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed