{"_id":"685d8dc7291d5ca1f70cdb34","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-udh1003-400-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डोडा में जलाशयों के पास आवाजाही पर लगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डोडा में जलाशयों के पास आवाजाही पर लगा प्रतिबंध
विज्ञापन
डोडा। जिले में चिनाब, नीरू, देसा और कलनई नदियों के पास लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश डीसी डोडा हरविंदर सिंह ने धारा 163 के तहत जारी किए हैं।
यह आदेश हाल ही में हुई घटनाओं के मद्देनजर जारी किया गया है। इसमें जिले भर में डूबने की घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई है। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में से एक ने आत्महत्या कर ली थी, जबकि शेष तीन नदियों में नहाते समय डूब गए।
जिला मजिस्ट्रेट ने मौजूदा मौसम की स्थिति और बाढ़ के बढ़ते जोखिम पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए निवारक आदेश जारी किया गया है और लोगों से प्रतिबंधों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है।