{"_id":"687545073dd21727ca03c91a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-454-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किश्तवाड़ में एक जून से अब तक 230 वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किश्तवाड़ में एक जून से अब तक 230 वाहनों के चालान
विज्ञापन
51 वाहनों को 9.65 लाख रुपये के जुर्माने के साथ ब्लैकलिस्ट किया
किश्तवाड़। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तस्लीम वानी ने 1 जून से अब तक नियमों के उल्लंघन पर 4 वाहनों के रूट परमिट 3 महीने के लिए निलंबित कर दिए हैं। साथ ही 9 के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए हैं। इसके अलावा खतरनाक ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, स्टंटबाजी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघनों पर 230 वाहनों का चालान किया। 31 वाहनों को जब्त किया है। 51 वाहनों को 9.65 लाख रुपये के जुर्माने के साथ ब्लैकलिस्ट किया है।
उन्होंने कहा कि ये चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जो अस्वीकार्य है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा है। इसलिए यह कार्रवाई उनके साथ-साथ ऐसे सभी उल्लंघनकर्ताओं के लिए एक चेतावनी है।