{"_id":"6abebbd527f64934090d9d17","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1811-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ऐतिहासिक चौगान मैदान में चलाया सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ऐतिहासिक चौगान मैदान में चलाया सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश
विज्ञापन
किश्तवाड़। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत जिला प्रशासन किश्तवाड़ की ओर से वीरवार को ऐतिहासिक चौगान मैदान में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के अंतर्गत बड़े पैमाने पर एक घंटे का श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई उपायुक्त किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा ने की।
अभियान में जिले के विभिन्न विभागों के जिला एवं क्षेत्रीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भाग लेते हुए चौगान मैदान में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ रखने के साथ लोगों को स्वच्छता, नागरिक जिम्मेदारी और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई कर्मियों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से व्यवहार में स्थायी बदलाव लाने और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरंतर सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले उपायुक्त किश्तवाड़ ने आदेश जारी कर जिले के नागरिकों से किश्तवाड़, विशेषकर चौगान क्षेत्र को 100 प्रतिशत प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग देने की अपील की थी।सहायक आयुक्त पंचायत किश्तवाड़ नीरज शर्मा कार्यक्रम के समग्र समन्वय अधिकारी रहे। उनके नेतृत्व में चौगान मैदान में सफाई उपकरणों सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
कार्यक्रम में एडीसी पवन कोतवाल, एसीआर इदरीस लोन, सीपीओ अखिल ठाकुर, एसीडी मनोज कुमार, ईओ नगर परिषद मिर्जा मुमताज इकबाल, एडी हैंडीक्राफ्ट्स प्रदीप शान, बीडीओ किश्तवाड़ रवि परिहार, बीडीओ मुख्यालय चंदन मनहास, सीएमओ डॉ. संजय भट्ट, डीवाईएसएसओ जाफर हैदर शेख, बीडीओ नागसनी सुभाष ठाकुर, बीडीओ बोंजवाह अयाज अहमद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।