{"_id":"6b0878f5432df940480e326f","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-104380-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शोध पद्धति और प्रकाशन पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शोध पद्धति और प्रकाशन पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज एंड लिटरेचर की ओर से शोध पद्धति एवं प्रकाशन विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का बुधवार को शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के एसएमवीडीआईएमई (न्यू एकेडमिक ब्लॉक) स्थित लेक्चर थिएटर-1 में आयोजित यह कार्यशाला 25 से 27 नवंबर तक चलेगी।
कार्यशाला का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रगति कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन डॉ. अमिताभ वी. द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. प्रगति कुमार ने उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शोध और नैतिक प्रकाशन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शोधार्थियों से कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा साझा किए जाने वाले अनुभवों और जानकारियों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) शोध कार्य को गति प्रदान कर सकती है, लेकिन अंतर्विषयक सहयोग, नैतिक निर्णय क्षमता और मौलिक प्रश्न ही शोध को ऐसा ज्ञान बना सकते हैं जो समाज के लिए उपयोगी साबित हो।
विज्ञापन
वहीं, डॉ. अमिताभ वी. द्विवेदी ने मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत शोध पद्धति अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए विषय की गहरी समझ और व्यवस्थित शोध प्रक्रिया बेहद जरूरी है। इससे पहले स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज एंड लिटरेचर के प्रमुख एवं कार्यशाला समन्वयक डॉ. अनुराग कुमार ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव और शोध पत्र प्रकाशित करने के बढ़ते दबाव के बीच शोधार्थियों के लिए मौलिक विषयों और नए शोध प्रश्नों की पहचान करना जरूरी हो गया है। साथ ही प्रतिष्ठित एवं विश्वसनीय शोध पत्रिकाओं में शोध प्रकाशित करने पर भी ध्यान देना चाहिए। कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ. मनप्रीत शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। तीन दिवसीय कार्यशाला के दौरान शोध समस्या की पहचान, शोध में मौलिक योगदान, तर्कपूर्ण साहित्य समीक्षा तैयार करने, अध्ययन की रूपरेखा बनाने तथा शोध को प्रकाशन के लिए तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के साथ-साथ बाहरी संस्थानों के शोधार्थी भी भाग ले रहे हैं।