{"_id":"6b0492258dbcda9c900b8d35","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-104368-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किसानों को खेत बचाओ अभियान के तहत जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किसानों को खेत बचाओ अभियान के तहत जागरूक किया
विज्ञापन
कटड़ा। कृषि विभाग की ओर से ब्लॉक पैंथल की पंचायत डडूरा के गांव चक भागता में किसान खेत बचाओ अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 से अधिक किसानों ने भाग लेकर प्राकृतिक खेती और मिट्टी के संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।
इस अवसर पर कृषि विभाग रियासी के एरिया इंचार्ज डॉ. राकेश शर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मिट्टी ही अच्छी फसल, बेहतर पर्यावरण और मजबूत कृषि अर्थव्यवस्था का आधार है। इसलिए किसानों को आने वाली पीढ़ियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मिट्टी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए और रासायनिक खादों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना चाहिए।
डॉ. शर्मा ने विशेष रूप से युवाओं को कृषि क्षेत्र से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को मोबाइल फोन पर अधिक समय बिताने और अस्वस्थ खानपान की आदतों से बाहर निकलकर खेतीबाड़ी जैसी रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि केवल आजीविका का साधन ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने का भी एक बेहतर माध्यम है।