फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: कटड़ा में दिन भर धूप खिली रही, हेलिकॉप्टर सेवा जारी रही

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा सहित मां वैष्णो देवी के भवन क्षेत्र में वीरवार को दिनभर धूप खिली रही। मौसम साफ रहने के चलते देशभर से मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान राहत मिली। दिनभर धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की अच्छी आवाजाही देखने को मिली और मां के जयकारों से यात्रा मार्ग गूंजता रहा। मौसम अनुकूल रहने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा भी अधिकांश समय सुचारु रूप से जारी रही, जिससे हेलिकॉप्टर से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिली।
विज्ञापन

इसके अलावा अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा, भवन से भैरव घाटी के लिए रोपवे सेवा तथा घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सहित अन्य सुविधाएं भी श्रद्धालुओं को दिनभर उपलब्ध रहीं। जानकारी के अनुसार शाम करीब 5 बजे तक 17 हजार के करीब श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर मां वैष्णो देवी के भवन की ओर रवाना हो चुके थे। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते नजर आए। वहीं, देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का कटड़ा पहुंचना लगातार जारी रहा। मौसम साफ रहने और यात्रा से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध रहने के कारण श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। शाम के समय भी धर्मनगरी के बाजारों, यात्रा पंजीकरण केंद्रों और भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed