फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: त्रिकुटा पर्वत पर बादल छाए रहने से हेलिकॉप्टर सेवा रही स्थगित

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। बुधवार रात को हुई बारिश के बाद वीरवार सुबह सुहावने मौसम के बीच मां वैष्णो देवी की यात्रा सुचारू रूप से जारी रही। दिनभर बारिश नहीं होने से श्रद्धालुओं को राहत मिली। सुबह कुछ घंटों तक हेलिकॉप्टर सेवा संचालित हुई लेकिन त्रिकुटा पर्वत पर बादलों का घना जमाव होने के कारण बाद में इसे एहतियातन स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड ने वीरवार को बैटरी कार मार्ग भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया। इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बैटरी कार सेवा का लाभ उठाया। वहीं अनेक श्रद्धालु पैदल इसी मार्ग से भवन की ओर बढ़ते रहे। दिनभर सभी यात्रा मार्ग पूरी तरह सुचारु रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए रोपवे, पालकी, पिट्ठू और घोड़ा सेवाएं भी नियमित रूप से उपलब्ध रहीं। मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु भैरव घाटी पहुंचकर बाबा भैरवनाथ के दर्शन कर अपनी यात्रा पूर्ण करते रहे। यात्रा के उपरांत श्रद्धालुओं ने कटड़ा बाजार में प्रसाद और अन्य धार्मिक सामग्री की खरीदारी भी की। इससे बाजारों में दिनभर रौनक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के मौसम को देखते हुए यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्राइन बोर्ड, प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ तथा आपदा प्रबंधन दल के अधिकारी और जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात रहकर यात्रा पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। श्रद्धालु आरएफआईडी यात्रा कार्ड प्राप्त कर परिवार और मित्रों के साथ माता के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर रवाना होते रहे। बुधवार को करीब 20 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के पवित्र गुफा भवन में दर्शन किए थे। वहीं वीरवार शाम पांच बजे तक लगभग 15 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे तथा श्रद्धालुओं का आगमन देर शाम तक लगातार जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed