फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: एसडीएम के आदेश की धज्जियां, नंगल रोड पर दिन में ही पानी के टैंकरों की आवाजाही

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। धर्मनगरी में प्रशासनिक आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नंगल रोड पर दिन में ही पानी के टैंकरों की आवाजाही के साथ सड़क किनारे अवैध पार्किंग यातायात व्यवस्था में विघ्न डाल रही है। एसडीएम ने निर्देश दिए थे कि टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति का कार्य रात 11 से सुबह 6 बजे तक किया जाए। रेलवे स्टेशन से दिनभर यात्रियों का आना-जाना रहता है। कई बार श्रद्धालुओं की ट्रेन तक छूट जाती है। इसके अलावा सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग पर भी रोक लगाई गई थी। रविवार को नंगल रोड पर दिन में पानी के टैंकर रुके। सड़क किनारे कई वाहन खड़े रहे जिससे मार्ग संकरा हो गया और श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि नंगल रोड काफी व्यस्त है जहां दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क किनारे अवैध पार्किंग और दिन में पानी के टैंकरों का संचालन यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आदेश को केवल कागजों तक सीमित न रखा जाए बल्कि सख्ती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित विभाग से प्रमुख मार्गों पर नियमित निरीक्षण करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यदि कहीं भी आदेश की अवहेलना की जा रही है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed