फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सुहाने मौसम के बीच श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे

विज्ञापन
jammu kashmir news
भवन की ओर बढ़ते श्रद्धालु।  - फोटो : katra news
कटड़ा। धर्मनगरी सहित श्री माता वैष्णो देवी के पावन दरबार में दिनभर मौसम का मिजाज मिला-जुला बना रहा। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भवन की ओर प्रस्थान करते रहे।
विज्ञापन

सुबह के समय जहां हल्की ठंड के बीच सूर्य के दर्शन होते रहे, वहीं दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में बादलों की लुका छिपी जारी रही। सूर्य और बादलों के बीच लुका-छिपी का यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। इससे मौसम में कभी हल्की गर्माहट तो कभी ठंडक का अहसास होता रहा।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड के अनुसार शाम 6 बजे तक करीब 13 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर चिकित्सा, सुरक्षा, सफाई और अन्य आवश्यक सेवाएं निरंतर उपलब्ध रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed