Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा भागथा में कृषि विकास योजना के तहत लगा शिविर।   - फोटो : katra news
कटड़ा। धर्मनगरी के साथ लगते गांव भागथा में परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण मेला आयोजित किया गया। इसमें गांव भागथा और लटोरी गांवों के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और प्राकृतिक खेती को अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र रियासी के डॉ. संजय कौंसल, कृषि विभाग रियासी के सहायक कृषि विकास अधिकारी तथा एसएमएस सुधाकर खजूरिया ने किसानों को संबोधित करते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से भूमि की उर्वरता लगातार घट रही है। ऐसे में पारंपरिक और प्राकृतिक खेती अपनाकर मिट्टी के स्वास्थ्य को सुधारना और फसल उत्पादन को टिकाऊ बनाना समय की आवश्यकता है। विशेषज्ञों ने किसानों को परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं, आर्थिक सहायता और तकनीकी मार्गदर्शन के बारे में बताया। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे पर्यावरण के अनुकूल खेती को बढ़ावा दें ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी भूमि उपजाऊ बनी रहे। मेले में किसानों ने जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट और प्राकृतिक कीट नियंत्रण उपायों के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राकेश ने सभी विभागीय अधिकारियों, कृषि विशेषज्ञों और किसानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों की सक्रिय भागीदारी से ही यह मेला सफल रहा और इसका उद्देश्य किसानों में जैविक खेती के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed