Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले पैरा तीरंदाज सम्मानित

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले पैरा तीरंदाजों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने वीरवार को पैरा तीरंदाजी की वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए राकेश कुमार को सम्मानित किया। राकेश कुमार ने 19 से 30 सितंबर तक दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में आयोजित 2025 पैरा तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की कंपाउंड ओपन श्रेणी में रजत पदक हासिल किया। इस अवसर पर इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले दिव्यांग तीरंदाज पवन कुमार को भी उनके सराहनीय प्रतिनिधित्व के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त श्राइन बोर्ड की तीरंदाजी कोच अभिलाषा चौधरी जो चैंपियनशिप के दौरान भारतीय पैरा तीरंदाजी दल के साथ थीं को खेल में उनके समर्पित योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सीईओ ने तीरंदाज़ों को ईश्वरीय आशीर्वाद और कृतज्ञता के प्रतीक स्वरूप स्मृति चिन्ह और श्री माता वैष्णो देवी जी की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने प्रतिभागियों की अदम्य भावना की सराहना की और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनकी निरंतर सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सीईओ ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि श्राइन बोर्ड के खेल परिसर को एक उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है और खिलाड़ियों से खेल परिसर में उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों और अन्य सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार-2024 के प्राप्तकर्ता राकेश कुमार ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर लगातार उल्लेखनीय प्रतिभा और समर्पण का प्रदर्शन किया है, जिससे राष्ट्र और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर को सम्मान मिला है। कटडा के डंसाल गाँव के रहने वाले पवन कुमार जिन्होंने श्राइन बोर्ड के खेल परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त किया है को प्रतिष्ठित पैरा विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप-2025 में भाग लेने के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा 7 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। उन्होंने तीरंदाजी के क्षेत्र में निरंतर असाधारण कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक कुमार मौर्य, सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव गुप्ता और श्राइन बोर्ड के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed