फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: ताराकोट से सांझीछत रोपवे का एक स्टेशन कटड़ा में भी बने

विज्ञापन
jammu kashmir news
बैठक को संबोधित करते विधायक बलदेव राज शर्मा - फोटो : katra news
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा ने कटड़ा स्थित एक होटल में स्थानीय स्टेकहोल्डर्स और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें ताराकोट से सांझीछत तक प्रस्तावित रोपवे का एक स्टेशन कटड़ा में भी बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में लगभग 26 से अधिक प्रतिनिधि (होटल, ट्रांसपोर्ट, करियाना और ट्रैवल व्यवसाय से जुड़े लोग) शामिल थे।
बैठक में तीर्थयात्रा में आई लगातार गिरावट, व्यापारिक मंदी और हाल ही में जारी एडवाइजरी से प्रभावित यात्रा जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने बताया कि यात्रा में गिरावट से कटड़ा धर्मनगरी की स्थानीय अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ा है। इससे होटल, टैक्सी, दुकानदारों और अन्य क्षेत्रों की स्थिति चिंताजनक है। साथ ही शहर की गलियों की खस्ता हालत, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, स्कूलों में शिक्षकों की कमी और भिखारियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंडोला प्रोजेक्ट बना चर्चा का केंद्र
बैठक का मुख्य केंद्र ताराकोट से सांझीछत तक प्रस्तावित रोपवे परियोजना रही। कई बुद्धिजीवियों और व्यापारिक नेताओं ने चिंता जताई कि इस परियोजना के पूरी तरह लागू होने से कटड़ा का पारंपरिक महत्व और आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।
प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि रोपवे का एक स्टेशन कटड़ा में भी होना चाहिए ताकि तीर्थयात्री सीधे नगर से जुड़ाव महसूस करें और स्थानीय व्यापार को भी बल मिले। सभी के विचार सुनने के उपरांत विधायक ने समस्या के हल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह इस विषय को प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कटड़ा के हित में रोपवे प्रोजेक्ट का एक पॉइंट कटड़ा में स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

बैठक में होटल एसोसिएशन के प्रधान राकेश वजीर, करियाना एसोसिएशन के प्रधान मुकुंद लाल पंडित, ट्रैवल एसोसिएशन के प्रधान आशु, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका कटड़ा अमरीश मल्होत्रा, सुभाष मागोतरा, सुरेंद्र खजूरिया, जगदीश वर्मा, केवल पाधा, सुरेंद्र वकील, शेर सिंह, राजकुमार दुबे और मानिक परोच सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed