फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

जूडो : अंडर 14 और 17 वर्ग में खिलाड़ियों का शानदारा प्रदर्शन, जीते पदक

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की तरफ से श्रीनगर में आयोजित जिला स्तरीय जूडो चैंपियनशिप में जिला रियासी के अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग के लड़कों और लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया और पदक जीते। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल गेम्स (अंडर-14) में भाग लेंगे, जो आने वाले महीनों में गंगानगर राजस्थान में आयोजित की जाएगी। यह आयोजन नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में होगा। इसके अलावा अंडर 17 वर्ग के सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अब राष्ट्रीय विद्यालय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो आगामी दिनों में मणिपुर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

खेल विभाग के अधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 बॉयज वर्ग
अहिल चौधरी (25 किग्रा) – कांस्य पदक
नवीद मोहम्मद (30 किग्रा) – स्वर्ण पदक
मोनिक ठाकुर (35 किग्रा) – स्वर्ण पदक
मो. तारिक (40 किग्रा) – कांस्य पदक
शकील खान (50 किग्रा) – स्वर्ण पदक
अंडर-14 गर्ल्स वर्ग
आलिया चौधरी (27 किग्रा) – रजत पदक
अलीना चौधरी (32 किग्रा) – रजत पदक
अर्शिया शर्मा (36 किग्रा) – कांस्य पदक
मन्नत देवी (40 किग्रा) – कांस्य पदक
अंडर-17 बॉयज वर्ग
विनोद कुमार -45 किग्रा – रजत पदक
वरुण कुमार-55 किग्रा – स्वर्ण पदक
राहुल कुमार-60 किग्रा– रजत पदक
राहुल कुमार-66 किग्रा – कांस्य पदक
करण वर्मा -73 किग्रा – कांस्य पदक
ऋषि कुमार -81 किग्रा – कांस्य पदक
अंश सिंह-90 किग्रा – कांस्य पदक
अंडर-17 गर्ल्स वर्ग
अरुषि राजपूत -40 किग्रा – रजत पदक
रुखसाना बीबी -44 किग्रा– रजत पदक
स्नेहा सान्याल -48 किग्रा – रजत पदक
अक्षरा शर्मा -52 किग्रा – कांस्य पदक
मान्या देवी -57 किग्रा – कांस्य पदक
मोनिका शर्मा +70 किग्रा – रजत पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed