Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: यात्रा स्थगित होने पर भी श्रद्धालु अडिग कहा-माता के दर्शन करके ही लौटेंगे

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा में दर्शनी ़ड्योढ़ी में मां के जयकारे लगाते श्रद्धालु। - फोटो : katra news
कटड़ा। वैष्णो देवी यात्रा स्थगित किए जाने से श्रद्धालुओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। इसके बावजूद भी वह दर्शन करने के लिए अडिग हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें यात्रा स्थगित होने की जानकारी पहले नहीं दी गई, बल्कि ट्रेन में सफर के दौरान या कटड़ा पहुंचने के बाद पता चला कि मां वैष्णो देवी की यात्रा आगामी दो से तीन दिनों के लिए बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि वे दर्शन करके ही लौटेंगे।
दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि वे दर्शन किए बिना वापस नहीं लौटेंगे। उनका कहना है कि पहले भी खराब मौसम के बावजूद यात्रा जारी रहती थी तो इस बार पूरी तरह रोक लगा देना उचित नहीं है।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों का भी कहना है कि अचानक यात्रा बंद होने से होटल, रेस्टोरेंट और दुकानदारों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं, श्राइन बोर्ड की ओर से कहा गया है कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ही यह निर्णय लिया गया है, क्योंकि मौसम विभाग ने भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने प्रशासन से अपील की है कि मौसम अनुकूल होने पर जल्द यात्रा को बहाल किया जाए। इसके साथ ही दर्शनी ड्योढ़ी सहित भवन मार्ग पर दुकानें पूरी तरह बंद हो चुकी हैं और मार्ग पूरी तरह सुनसान पड़ा हुआ है। वहीं मध्य प्रदेश से आई महिला श्रद्धालु का कहना है कि पवह दर्शन करके ही लौटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed