कटड़ा। धर्मनगरी में सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं थीं। भक्तों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
मंदिरों में दूध, बेलपत्र, जल, फूल और धतूरा चढ़ाकर शिवलिंग का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने विशेष व्रत भी रखा और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि की कामना की। कटड़ा के प्रमुख शिव मंदिरों बाबा भैरवनाथ मंदिर, महादेव मंदिर और अन्य शिवालयों में स्थानीय प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए थे। स्थानीय पुजारियों के अनुसार, सावन माह में भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। विशेषकर सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पापों का नाश और पुण्य की प्राप्ति होती है।