{"_id":"685d8d58f99835fbf30bb56d","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-102032-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा-रियासी मार्ग पर भूस्खलन से तीन घंटे तक बाधित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा-रियासी मार्ग पर भूस्खलन से तीन घंटे तक बाधित रहा यातायात
विज्ञापन
कटड़ा। मंगलवार रात से लेकर वीरवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने कई तरह की परेशानियां खड़ी कर दी हैं। कटड़ा-रियासी मार्ग पर बालनी चेक पोस्ट के पास भूस्खलन के कारण करीब 3 घंटे तक यातायात बाधित रहा। जेसीबी मशीन की सहायता से मलबा हटाया गया और मार्ग को बहाल किया गया।
वहीं, कटड़ा-उधमपुर मार्ग के साथ ही कटड़ा-जम्मू मार्ग के कुछ स्थानों पर भी आंशिक भूस्खलन हुआ। इससे यातायात प्रभावित रहा। कटड़ा पहुंचने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी रही। हालांकि समय पर प्रशासन की तरफ से मलबा हटाने के बाद सभी मार्ग सुचारू कर दिए गए।
इसके अलावा कटड़ा-रियासी मार्ग पर बालनी चेक पोस्ट के पास हुए भूस्खलन के कारण खंभों के साथ तारों को भी नुकसान पहुंचा। इसके चलते कटड़ा के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। इसके कारण श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। हालांकि बिजली के कर्मचारी खंभों की मरम्मत के साथ ट्रांसफार्मर को ठीक करने में जुटे रहे। देर शाम खबर लिखे जाने तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी।