फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: भीषण गर्मी में भी मां वैष्णो के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। देशभर में गर्मी का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में तापमान रिकॉर्ड स्तर को छू रहा है। इसी तरह, जम्मू-कश्मीर की धर्मनगरी कटड़ा में भी गर्मी का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। हालांकि मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को 18 हजार 980 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के भवन में नमन करने आए थे।बुधवार शाम छह बजे तक 16 हजार 700 श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड लेकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार हर दिन करीब 18 से 20 हजार श्रद्धालु धर्मनगरी कटड़ा पहुंच रहे हैं। यह संख्या इस मौसम में सामान्य से थोड़ी कम मानी जा सकती है, लेकिन तीर्थ यात्रा पूरी श्रद्धा और उत्साह से जारी है। कटड़ा के स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि गर्मी के चलते दिन के समय बाजारों में चहल-पहल कुछ कम है मगर सुबह और शाम के समय श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शनों के लिए निकलते हैं। श्रद्धालु भी गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतते नजर आ रहे हैं। कटड़ा से भवन तक की चढ़ाई में जगह-जगह जलपान केंद्र, प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं और ठंड पानी की व्यवस्था की गई है ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि गर्मी के कारण कोई स्वास्थ्य समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed