फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: इरान के अंतरराष्ट्रीय पहलवान मोहम्मद मिर्जा ने जीता मुख्य मुकाबला

विज्ञापन
jammu kashmir news
मुख्य मुकाबले के दोनों पहलवान आयोजकों के साथ। - फोटो : katra news
कटड़ा। धर्मनगरी के साथ लगते कुन्न द्रोड़िया आरली गांव में 43वें दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में कुल 40 मुकाबले करवाए गए। ईरान के अंतरराष्ट्रीय पहलवान मोहम्मद मिर्जा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुख्य मुकाबले में अमृतसर के पहलवान धर्मेंद्र को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। ईरान के पहलवान मिर्जा को विजेता के रूप में 1,50,000 की नकद राशि प्रदान की गई जबकि उपविजेता पहलवान धर्मेंद्र को 1,00,000 का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

दंगल के दूसरे मुख्य मुकाबले में हरियाणा के झज्जर जिले के पहलवान दिनेश गुलिया ने पंजाब के पहलवान रवि वेहरा को हराकर 1,25,000 का नकद पुरस्कार जीता। वहीं पहलवान रवि को उपविजेता के रूप में 75,000 की राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

इसी तरह रोहतक (हरियाणा) के पहलवान रामधन ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के पहलवान बेनिया मीन को हराकर तीसरा मुकाबला अपने नाम किया। पहलवान रामधन को 60,000 रुपये तथा पहलवान बेनिया मीन को 40,000 रुपये की नकद राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने विजेताओं में नकद पुरस्कार राशि वितरित की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग भी लगातार बच्चों के साथ युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित कर रहा है। समय समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed