फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: निसार भलेसी ने ऋषि पहलवान को हराकर खिताब अपने नाम किया

विज्ञापन
jammu kashmir news
डोडा। जिले के थलेला क्षेत्र में पारंपरिक कुश्ती और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला। थलेला दंगल आयोजन समिति की ओर से 25 असम राइफल्स के सहयोग से भव्य दंगल मेले का आयोजन किया गया। दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल में निसार भलेसी ने एक घंटे के कड़े मुकाबले के बाद ऋषि पहलवान को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंत में मुख्यातिथि कमांडिंग ऑफिसर 25 असम राइफल्स ने विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया। वहीं, शिक्षाविद एवं समाजसेवी राकेश शवाण ने दंगल समिति को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करना रहा। दंगल के माध्यम से आयोजकों ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 25 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी उपस्थिति और 25 असम राइफल्स की ओर से मिले सहयोग ने आयोजन को विशेष महत्व दिया। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी ने सामाजिक एकजुटता की तस्वीर पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थलेला दंगल समिति के अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ और आयोजक राकेश शवाण ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए 25 असम राइफल्स का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दंगल जैसे पारंपरिक आयोजन खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता पैदा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed