फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी, अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं होने लगी प्रभावित

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जीएमसी अस्पताल में एनएचएम एसोसिएशन के बैनर तले लंबित मांगों को लेकर नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को छठे दिन भी जारी रही। कर्मचारी नियमितीकरण, वेतन में असमानता दूर करने और अन्य सेवा लाभ देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान विधायक सुनील भरद्वाज और विधायक पवन गुप्ता ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उनका समर्थन किया। हड़ताल के चलते अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों की परेशानी भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

विधायक सुनील भरद्वाज ने कहा कि वह केवल रामनगर के विधायक के तौर पर नहीं, बल्कि पूरी भारतीय जनता पार्टी की ओर से एनएचएम कर्मचारियों के समर्थन में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के आसपास एनएचएम योजना शुरू होने के बाद से डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और लैब कर्मचारी लगातार सेवाएं दे रहे हैं। करीब 20 वर्षों से कर्मचारी न्यूनतम वेतन पर काम कर रहे हैं। कोविड महामारी के दौरान भी इन कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा की थी। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की वेतन में असमानता दूर करने और अन्य लंबित सेवा लाभ जल्द देने की अपील की।
विज्ञापन

वहीं, विधायक पवन गुप्ता ने भी एनएचएम कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों की समस्याओं पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने नियमितीकरण नीति बनाने, वेतन में असमानता दूर करने और अन्य लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में स्टाफ की कमी से बढ़ी परेशानी
मेडिकल सुपरिंटेंडेंट संजीव गुप्ता ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं चलाने में काफी परेशानी हो रही है। जहां पहले पांच स्टाफ सदस्य सेवाएं दे रहे थे, वहीं अब केवल एक स्टाफ सदस्य के सहारे काम चलाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करना चाहिए। यदि हड़ताल जल्द समाप्त नहीं हुई तो अस्पताल की सेवाओं को सुचारू रूप से चलाना मुश्किल हो सकता है।

हड़ताल के कारण अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राकेश, राजेश्वरी, कबीर सिंह सहित अन्य का कहना है कि इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को डाॅक्टर, नर्सिग, हेल्पर और अन्य स्टाफ से संबंधित सेवाओं में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं, बच्चों को टीकाकरण के लिए लेकर पहुंच रहे अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गहमर गांव के नरवा घाट पर गंगा में स्नान करती महिलाएं। संवाद

गहमर गांव के नरवा घाट पर गंगा में स्नान करती महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

गहमर गांव के नरवा घाट पर गंगा में स्नान करती महिलाएं। संवाद

गहमर गांव के नरवा घाट पर गंगा में स्नान करती महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

गहमर गांव के नरवा घाट पर गंगा में स्नान करती महिलाएं। संवाद

गहमर गांव के नरवा घाट पर गंगा में स्नान करती महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed