फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: वीनस चौक पर महिला को बातों में उलझाकर गहने लेकर फरार हुए दो युवक

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर के वीनस चौक पर सोमवार सुबह दिनदहाड़े एक महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। मंदिर से लौट रही महिला को दो अज्ञात व्यक्तियों ने बातों में उलझाकर उसके सोने के कंगन उतरवा लिए और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित महिला शक्ति के अनुसार वह मंदिर से लौटने के बाद अपनी दुकान के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान दो व्यक्ति उसके पास आए और उसे बताया कि वह बहुत भाग्यशाली है लेकिन उसके परिवार पर संकट है। बातचीत के दौरान आरोपियों ने महिला से पानी भी मांगा। पानी देने के बाद पूछने पर उन्होंने खुद को हरिद्वार से आया हुआ बताया। इसके बाद दोनों ने महिला से कहा कि विशेष दर्शन तभी होंगे, जब उसके शरीर पर कोई गहना नहीं होगा। उनकी बातों में आकर महिला ने अपने कंगन उतार दिए। महिला का कहना है कि इस दौरान उसे समझ नहीं आया कि उसके साथ क्या हो रहा है। गहने उतरवाने के बाद दोनों व्यक्ति फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में दोनों संदिग्ध बाइक पर दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके चलते उनकी पहचान नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस-प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपियों को जल्द पकड़ने और शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed