{"_id":"6aa6ed0cbf1fd40cdd04bd56","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1011-140512-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: देविका हाफ मैराथन में दिखा उत्साह, 1000 धावक दौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: देविका हाफ मैराथन में दिखा उत्साह, 1000 धावक दौड़े
विज्ञापन
उधमपुर। देविका स्पोर्ट्स इंडिया की ओर से रविवार को खेल और उत्साह से भरपूर पहली देविका हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें करीब 1000 धावकों ने हिस्सा लिया। भारतीय सेना के सहयोग से आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य फिटनेस, खेल भावना और देविका नदी के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
मैराथन में उपायुक्त मिंगा शेरपा, मेजर जनरल सुमित मेहता और चिनैनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया मौजूद रहे। उन्होंने सुबह छह बजे सुभाष स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। प्रतियोगिता में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ रखी गई थी। विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया।
इस मौके पर विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि रन फॉर द स्पिरिट ऑफ देविका संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम को केवल दौड़ तक सीमित नहीं रखा गया बल्कि इसे स्वस्थ जीवनशैली और देविका नदी के प्रति जागरूकता से भी जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करते हैं। मैराथन में युवाओं के साथ अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ दौड़ पूरी की। दौड़ पूरी करने वाले प्रतिभागियों को उनकी भागीदारी और उपलब्धि के लिए मेडल प्रदान किए गए। देविका स्पोर्ट्स इंडिया के मानिक बंद्राल और प्रजन्य सलाथिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय सेना और उधमपुर के लोगों के बीच भाईचारे और एकता का संदेश भी देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से फिटनेस और खेलों को बढ़ावा देने के साथ देविका नदी के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व को सामने लाने का प्रयास किया गया। पहली बार आयोजित देविका हाफ मैराथन ने शहर में खेल भावना और सामुदायिक भागीदारी का माहौल बनाया। आयोजन में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने फिटनेस के साथ देविका नदी के संरक्षण के संदेश को भी मजबूती दी।