{"_id":"6a46a672a72b41640c075219","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1011-137751-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में पशुपालन विभाग द्वारा वीरवार को पशुओं में होने वाला संक्रमण एफएमडी यानी मुंहपका-खुरपका रोग के बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 45 दिनाें तक चलेगा, इसमें विभाग की टीम घर-घर जाकर टीकाकरण करेंगी। इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी पशुपालकों से अपने पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने की अपील की।
जिला पशु चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त मिंगा शेरपा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे। उन्होंने फील्ड स्टाफ को टीकाकरण किट सौंपी और हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान जम्मू संभाग में 2 जुलाई से आरंभ हुआ है और अगले 45 दिनों तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले में करीब 1 लाख 80 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टीम जिले के सभी 17 ब्लाकों में घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी ताकि कोई भी पशु इससे वंचित न रहे।
डीसी ने कहा कि एफएमडी एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जो मवेशियों को प्रभावित करती है। इससे बचाव के लिए समय-समय पर सरकार की ओर से टीकाकरण अभियान चलाया जाता हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की टीमें गांव-गांव और घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी। इसके लिए पशुपालकों को भी पूरा सहयोग करना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा पशुओं को संक्रमण से बचाया जा सके।
विज्ञापन
मुख्य पशुपालन अधिकारी डाॅ. शवेतांबरी खजूरिया ने बताया कि टीकाकरण के दौरान पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और तापमान की जांच भी की जाएगी। साथ ही प्रत्येक टीकाकृत पशु और उसके मालिक का विवरण भारत पशुधन आनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। टीका लगाते समय पशु के कान पर लगे पीले रंग का टैग सहित और मालिक की फोटो भी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी तथा मालिक के मोबाइल फोन पर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। डाॅ. खजूरिया ने पशुपालकों से विभाग का सहयोग करने और अपने पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने की अपील की, ताकि जिले को एफएमडी जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह, मुख्य पशुपालन अधिकारी सहित विभाग के अन्य पशु चिकित्सक एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।