Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: 1600 के करीब स्कूलों में गूंजे संविधान के मूल मूल्य, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का किया वाचन

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। संविधान दिवस के अवसर पर जिलेभर के सरकारी और निजी स्कूलों में 22 से 26 नवंबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके तहत करीब 1600 स्कूलों में विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूलों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, नुक्कड़ नाटक और भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन सहित कई गतिविधियां करवाई गई।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार खजूरिया की देखरेख में आयोजित इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के इतिहास, महत्व, मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना रहा। वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को संविधान के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई, वहीं नुक्कड़ नाटकों के जरिए समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे सांविधानिक मूल्यों को समझाने का प्रयास किया गया। स्कूलों में विद्यार्थियों ने संविधान के महत्व को दर्शाते हुए रंग-बिरंगे पोस्टर और चित्र भी बनाए। बच्चों ने संविधान की प्रस्तावना, राष्ट्रीय एकता, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनी कलाकृतियों के जरिए प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों को बताया गया कि संविधान केवल अधिकारों की जानकारी देने वाला दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का अहसास करवाने का भी माध्यम है। मुख्य शिक्षा कार्यालय के अनुसार जिले भर में आयोजित इन कार्यक्रमों में करीब 3500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जबकि स्कूलों के शिक्षक और अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। संविधान दिवस के अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां अधिकारियों और कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने एक साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। वहीं, जिले के स्कूलों में भी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रस्तावना पढ़कर संविधान में निहित मूल सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार खजूरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था की समझ देने और उनमें देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया। 22 नवंबर से आयोजित इन कार्यक्रमों का समापन 26 नवंबर को संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन और संविधान दिवस की शपथ के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed