{"_id":"6ae79b95adfcab8bab092570","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-142440-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: त्योहारों से पहले दालों के साथ चीनी ने भी दिया झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: त्योहारों से पहले दालों के साथ चीनी ने भी दिया झटका
विज्ञापन
उधमपुर। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। एक तरफ दालों के दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान है, वहीं दूसरी ओर चीनी की कीमतों में भी उछाल आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। त्योहारों के दौरान मिठाइयां बनाने, चाय और अन्य घरेलू जरूरतों में इस्तेमाल होने वाली चीनी के दाम बढ़ने से आम परिवारों का बजट और प्रभावित हो रहा है।
बाजार में कई तरह की दालों के दाम बढ़े हैं। अरहर दाल 140 से 160 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जबकि उड़द की दाल 115 से 125 रुपये, मूंग साबुत 100 से 110 रुपये और राजमा 110 से 170 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। काले चने के दाम 90 से 110 रुपये और सफेद चने के 100 से 125 रुपये प्रति किलो तक हैं। धुली मूंग करीब 120 रुपये प्रति किलो बिक रही है। इसके अलावा मसूर के दाम 85 से 90 रुपये, सफेद मसूर के 75 से 85 रुपये और मटर के 65 से 80 रुपये प्रति किलो तक बताए जा रहे हैं।
दालों के साथ चीनी के दाम बढ़ने से त्योहारों की तैयारियों पर भी असर पड़ रहा है। चीनी की कीमत पहले 55 रुपये प्रति किलो के आसपास थी जो अब बढ़कर 70 से 75 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। त्योहारों के दौरान घरों में मिठाइयां, खीर, हलवा, लड्डू और अन्य पकवान बनाने में चीनी का इस्तेमाल बढ़ जाता है। ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर घरेलू खर्च पर पड़ रहा है। आम परिवारों के लिए परेशानी केवल त्योहारों तक सीमित नहीं है। बच्चों की स्कूल फीस, किताबें, कापियां और अन्य शैक्षणिक जरूरतों पर पहले ही खर्च करना पड़ता है। अब दालों और चीनी जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ने से घर का बजट संभालना चुनौती बन रहा है।
विज्ञापन
कोट
त्योहारों का सीजन है और इस दौरान दालों के साथ चीनी की मांग भी बढ़ जाती है। दाम बढ़ने से ग्राहकों को सामान खरीदते समय पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। लोग अब कीमत पूछकर और जरूरत के हिसाब से सामान खरीद रहे हैं।
- सतपाल शर्मा, दुकानदार
देश के प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों में अधिक बारिश और गन्ने की फसल में रोगों के कारण चीनी का उत्पादन कम हुआ है। हम भी जानबूझकर महंगाई का बोझ ग्राहकों पर नहीं डालना चाहते, लेकिन हमें भी सामान ऊंची कीमतों पर ही मिल रहा है।
- कृष्ण चंद, दुकानदार
दालें हर घर की जरूरत हैं, लेकिन इनके दाम अलग-अलग होने से लोगों को अपनी जेब देखकर खरीदारी करनी पड़ रही है। दोलों की आवक कम होने के कारण दाम के बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
- विजय कुमार, दुकानदार
बच्चों की पढ़ाई, घर का राशन और बाकी जरूरतें पूरी करना पहले ही आसान नहीं है। अब चीनी और दालों के दाम बढ़ने से परेशानी बढ़ गई है। त्योहारों पर घर में मिठाई और पकवान भी बनाने होते हैं, लेकिन महंगाई के कारण हर चीज का हिसाब लगाकर चलना पड़ता है।
- सुनीता देवी, ग्राहक