फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: दिवाली की तैयारियां तेज, मिट्टी के दीये और मां लक्ष्मी के पदचिह्न खास आकर्षण

Sat, 31 Oct 2026 12:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 31 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। लोग अपने घरों की साफ-सफाई और सजावट में जुट गए हैं। वहीं, दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को संवारना शुरू कर दिया है। घरों से लेकर बाजारों तक दिवाली की रौनक दिखाई देने लगी है। बाजार में त्योहार से जुड़ी सामग्री पहुंचने लगी है। दिवाली पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का विशेष महत्व है। इसी के चलते कई लोग घरों को नया रूप देने के लिए रंग-रोगन और सजावट कर रहे हैं। हलवाई भी मिठाइयां बनाने में व्यस्त हैं। दुकानदार ग्राहकों की खरीदारी में आसानी के लिए सामान व्यवस्थित कर रहे हैं। बाजार में मिट्टी के दिए, रंग-बिरंगे सजावटी दिए और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां उपलब्ध हैं। पूजा सामग्री भी दुकानों पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

दीयों और पदचिह्नों का आकर्षण
मिट्टी के दीयों की कीमत 2 रुपये से शुरू होकर डिजाइन के हिसाब से बढ़ती है। दिवाली में माता लक्ष्मी के चरणों का विशेष महत्व माना जाता है। इसके लिए बाजारों में देवी लक्ष्मी के मिट्टी के पदचिह्न लाए गए हैं। इनकी कीमतें 50 रुपये से शुरू होकर आकार व डिजाइन के अनुसार अलग-अलग होती हैं। घरों को सजाने के लिए विभिन्न प्रकार की सजावटी वस्तुएं भी दुकानों पर सजाई जा रही हैं।
विज्ञापन

--------कोट---------
दीपावली को लेकर दुकानदारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सबसे पहले दुकान की सफाई और सामान को व्यवस्थित किया जा रहा है। त्योहार से जुड़ा सामान भी धीरे-धीरे पहुंच रहा है। उम्मीद है कि दीपावली से कुछ दिन पहले बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरदेव सिंह, दुकानदार
दीपावली के लिए लोग अभी से खरीदारी की योजना बनाने लगे हैं। दुकानों पर दीये, सजावट और पूजा से जुड़ा सामान आना शुरू हो गया है। हम भी दुकान को सजाने और ग्राहकों के लिए अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध करवाने की तैयारी कर रहे हैं।
-अशोक कुमार, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed