फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: त्योहारों से पहले मेन बाजार की सड़कें दुरुस्त नहीं हुई तो आंदोलन करेगा व्यापार मंडल

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर में पानी की पाइप लाइनें बिछाने के लिए खोदी मेन बाजार की खस्ताहाल सड़कों को लेकर व्यापार मंडल ने सख्त रुख अपनाया है। चेतावनी दी कि यदि आने वाले त्योहारों से पहले मेन बाजार की सड़कें दुरुस्त नहीं की गईं तो व्यापार मंडल पूरे उधमपुर शहर में दुकानें बंद करवाकर आंदोलन करने और अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होगा। बाजार की बदहाल सड़कों के कारण व्यापारियों, स्थानीय लोगों और खरीदारी के लिए पहुंच रहे ग्राहकों को हो रही परेशानियों को लेकर व्यापार मंडल ने संबंधित विभागों से जल्द सड़क मरम्मत का काम पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन




मेन बाजार के व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल को मौके पर बुलाया। शिकायत का संज्ञान लेते हुए व्यापार मंडल के अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया और बाजार की सड़कों की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जल शक्ति विभाग के जेईई अरुण गुप्ता और लोक निर्माण विभाग के जेईई मोहिंदर मौके पर मौजूद रहे। व्यापार मंडल ने अधिकारियों के समक्ष सड़क की खराब स्थिति से व्यापारियों और आम जनता को हो रही दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि सड़कों की बदहाल हालत के कारण बाजार में आने-जाने में परेशानी हो रही है और इसका सीधा असर व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ रहा है। मौके पर संबंधित ठेकेदार आशीष शर्मा को भी कड़ी चेतावनी दी गई। व्यापार मंडल ने स्पष्ट किया कि त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले मेन बाजार की सड़कों की मरम्मत हर हाल में पूरी की जानी चाहिए। व्यापारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में सड़कों की खराब हालत से दुकानदारों के साथ-साथ आम लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने संबंधित विभागों और ठेकेदार से अपील की कि सड़क मरम्मत के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि आगामी त्योहारों के दौरान बाजार में आने वाले दुकानदारों और ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो। बरमानी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आने वाले त्योहारों से पहले मेन बाजार की सड़कें दुरुस्त नहीं की गईं तो व्यापार मंडल पूरे उधमपुर शहर में दुकानें बंद करवाकर आंदोलन करने और अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होगा। साथ ही मंडल ने स्पष्ट किया कि वह व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह एकजुट है और सड़क की मरम्मत होने तक इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाता रहेगा। व्यापारियों ने संबंधित विभागों से अपील की है कि सड़क मरम्मत के काम में तेजी लाई जाए और त्योहारों से पहले बाजार की सड़कों को आवाजाही के योग्य बनाया जाए, ताकि व्यापारियों और आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed