फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: करवा चौथ की तैयारी तेज, ब्यूटी पार्लरों में सजे स्पेशल ऑफर

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। करवा चौथ का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे महिलाओं में सजने-संवरने को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है। त्योहार के इस खास मौके पर खूबसूरत दिखने की चाहत को देखते हुए शहर के विभिन्न ब्यूटी पार्लरों में ग्राहकों के लिए विशेष करवा चौथ ऑफर शुरू कर दिए गए हैं। कहीं फेशियल और हेयर स्पा पर छूट दी जा रही है तो कहीं मेकअप, हेयर स्टाइल और वैक्सिंग की सेवाएं सामान्य दिनों की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन



पार्लर संचालिका मीनाक्षी भूतियाल ने बताया कि करवा चौथ को देखते हुए ग्राहकों के लिए कई विशेष ऑफर रखे गए हैं। सामान्य दिनों में 1500 रुपये में होने वाला हेयर स्पा आफर के तहत 700 रुपये में किया जा रहा है, जो 10 अक्तूबर तक जारी रहेगा। इसी तरह सामान्य दिनों में 700 रुपये में होने वाला फेशियल 20 अक्तूबर तक 500 रुपये में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बालों की लंबाई और घनेपन के अनुसार केमिकल ट्रीटमेंट पर भी 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। करवा चौथ पर तैयार होने वाली महिलाओं को ध्यान में रखते हुए स्पेशल करवा चौथ मेकअप पैकेज भी रखा गया है। इसके तहत सामान्य दिनों में 2000 रुपये में होने वाला मेकअप 1500 रुपये में किया जाएगा। इसी पैकेज में हेयर स्टाइल भी शामिल है, जबकि सामान्य दिनों में इसके लिए अलग से शुल्क लिया जाता है। मीनाक्षी ने कहा कि फिलहाल श्राद्ध पक्ष के चलते पार्लर में ग्राहकों की संख्या कम है, लेकिन करवा चौथ का पर्व नजदीक आते ही महिलाओं की चहल-पहल बढ़ने और कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं, पार्लर संचालिका नीलम ने बताया कि करवा चौथ को लेकर ग्राहकों के लिए हाफ बॉडी वैक्सिंग और फेशियल का विशेष पैकेज 1200 रुपये में दिया जा रहा है, जबकि सामान्य दिनों में इसी सेवा के लिए 1500 रुपये लिए जाते हैं। यह पैकेज 1 अक्तूबर से लेकर करवा चौथ तक जारी रहेगा। फिलहाल युवतियां शादी के लिए भी बुकिंग करवा रही हैं। इसी तरह पार्लर संचालिका काजल ने भी करवा चौथ को लेकर कई ऑफर रखे हैं। इनमें सामान्य दिनों में 800 रुपये में होने वाला फेशियल ऑफर के तहत 500 रुपये में किया जाएगा। वहीं हेयर स्टाइल और बालों की लंबाई के अनुसार 200 रुपये तक की छूट दी जाएगी। सामान्य तौर पर यहां हेयर स्टाइल की शुरुआत 500 रुपये से होती है। करवा चौथ के चलते शहर के ब्यूटी पार्लरों में अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। पार्लर संचालकों को उम्मीद है कि पर्व के नजदीक पहुंचते ही मेकअप, फेशियल, हेयर स्पा, वैक्सिंग और हेयर स्टाइल जैसी सेवाओं की मांग में भारी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed