फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण मिलेगा, पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। जिले के संबंधित स्कूलों को मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों का पंजीकरण 16 सितंबर तक पूरा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


एनएपीएस का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ी कौशल क्षमता विकसित करने का अवसर देना है। योजना के माध्यम से युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाता है। विद्यार्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद विद्यार्थी को अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करनी होगी। ओटीपी के माध्यम से सत्यापन पूरा होने के बाद पंजीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। सिर्फ पंजीकरण करना ही पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को इसके बाद अपनी प्रोफाइल पूरी करनी होगी। इसके लिए आधार कार्ड के माध्यम से ई-केवाईसी पूरा करना जरूरी है। वहीं, निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों को भी एनएपीएस के तहत अपने कर्मचारियों की कुल संख्या के 15 प्रतिशत लक्ष्य के अनुसार पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


कोट
स्कूलों को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी लक्षित विद्यार्थी इस प्रक्रिया से बाहर न रह जाए। इससे वे पढ़ाई के साथ किसी कार्यक्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव और जरूरी कौशल हासिल कर सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान काम का वास्तविक माहौल समझने, तकनीकी एवं व्यावसायिक दक्षता विकसित करने और भविष्य में रोजगार के लिए खुद को तैयार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील खजूरिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed