फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: लोंडना देव स्थान दंगल केसरी का खिताब डोडा के नदीम के नाम

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। लोंडना देव स्थान में आयोजित वार्षिक दंगल में डोडा के नदीम पहलवान ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। लोंडना देव स्थान दंगल कमेटी की ओर से आयोजित दंगल में जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दंगल में स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ पंजाब, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से आए नामी पहलवानों ने भी अपने दमखम का प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में मौजूद कुश्ती प्रेमियों ने मुकाबलों का आनंद लिया। मुख्य मुकाबलों में डोडा के पहलवान नदीम और पठानकोट के मिंडा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें नदीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। एक अन्य मुकाबले में जम्मू के लालू और उत्तर प्रदेश के विनायक के बीच हुए मुकाबले में विनायक विजेता रहे। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के बिनिया बीन और उत्तर प्रदेश के बाबर पहलवान के बीच हुए मुकाबले में बिनिया बीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया। आयोजन के अंत में विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया। दंगल में उधमपुर के प्रमुख समाजसेवी एवं राष्ट्रीय वाॅलीबाल खिलाड़ी स्वर्ण सिंह राठौर मुख्य अतिथि तथा राज कुमार बुच्चा, जीवन शर्मा, लाली चंदेल तथा चौकी प्रभारी वरुण शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन पारंपरिक भारतीय कुश्ती को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed