{"_id":"6ab18f06e45bd1f1ff0a1ba5","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-140842-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पौनी बाजार में दिनभर बिजली गुल, दुकानदार और लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पौनी बाजार में दिनभर बिजली गुल, दुकानदार और लोग परेशान
विज्ञापन
पौनी। मुख्य बाजार में सोमवार को दिनभर बिजली बंद रहने से दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार में बिजली की नई तारें और पोल लगाने का काम चल रहा है, जिसके चलते पूरे दिन बिजली आपूर्ति बंद रही।
पार्लर संचालक नीतियां राजपूत ने बताया कि इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। बिजली बंद रहने के कारण उनका पूरा दिन बिजली बहाल होने के इंतजार में निकल गया। इससे काम प्रभावित हुआ। वहीं, ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को भी बिजली न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासी अनिल सोलन ने कहा कि बिजली की नई तारें डालने या पोल लगाने का काम आवश्यक है, लेकिन विभाग को पहले ही लोगों को बिजली बंद रहने की सूचना देनी चाहिए थी, ताकि लोग अपने जरूरी काम की व्यवस्था पहले से कर सकें।