फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: पौनी बाजार में बदहाल सफाई व्यवस्था पर लोगों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
jammu kashmir news
पौनी। कस्बे के मुख्य बाजार और अपर बाजार में बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। जगह-जगह गंदगी के ढेर और जाम पड़ी नालियों से उठ रही दुर्गंध के कारण दुकानदारों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समस्या के समाधान की मांग को लेकर समाजसेवी अजय शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार साहिल रंधावा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लंबे समय से बाजार क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं होने के कारण नालियां अवरुद्ध हैं और गंदगी के ढेर लगने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

तहसीलदार साहिल रंधावा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे और जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व पंच अशोक सोलन, विपुल जमवाल, उत्कर्ष केसर, रोहित गंडोत्रा, दीपक गंडोत्रा सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed