{"_id":"68f52ae3edc13b75ba0bcdad","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-128718-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दो महीने से मौंगरी से लड्डा यात्री वाहन नहीं चल रहे, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दो महीने से मौंगरी से लड्डा यात्री वाहन नहीं चल रहे, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पिछले दो महीने से मौंगरी से लड्डा की ओर जाने वाला मार्ग बंद होने से गांववासी काफी परेशान हैं। हालांकि कई बार गांववासी पीएमजीएसवाई विभाग से क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत करवाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद आज तक सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया। इसके चलते गांववासी पैदल सफर तय करने को मजबूर हैं। हालांकि सड़क की दयनीय दशा के बावजूद मौजूदा समय में बड़ी मुश्किल से दोपहिया वाहन सहित छोटे वाहन चल पा रहे हैं। बस सेवा अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संदर्भ में पूर्व सरपंच देसराज ने बताया कि सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू न होने से बस न चल पाने के कारण स्कूल, कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना नहीं क्षेत्र में अगर कोई बीमार हो तो उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा है। हालांकि वे लोग कई बार विभाग से सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करवाने की गुहार लगा चुके है, लेकिन उसके बावजूद समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत को लेकर 70 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया है, लेकिन उसके बावजूद आज तक मंजूरी न मिल पाने के कारण सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यात्री वाहन न चल पाने के चलते तकरीबन क्षेत्र की 5 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हो रही है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करवाने की मांग की है।
कोट
विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत को लेकर एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेज दिया गया है। लेकिन अभी तक मंजूरी न मिल पाने के कारण मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जैसे ही मंजूरी मिलती है वैसे ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-केवल सिंह साहनी, एक्सईएन पीएमजीएसवाई विभाग