फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बाढ़, भूस्खलन की स्थिति में सभी एजेंसियां संसाधन और जनशक्ति तैयार रखें

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। मानसून के मौसम में बाढ़, भूस्खलन की किसी भी घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त उधमपुर प्रेम सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बाढ़ की तैयारियों की रणनीतियों की समीक्षा और चर्चा की गई। बैठक के दौरान, एडीसी ने आपात स्थितियों के प्रभावी प्रबंधन में अंतर-विभागीय तालमोल के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ की रोकथाम के लिए मजबूत उपाय करने को कहा।
विज्ञापन

एडीसी ने सभी एजेंसियों को किसी भी आपात स्थिति के लिए अपने संसाधन और जनशक्ति तैयार रखने का निर्देश दिया। संबंधित अधिकारियों को लंबरदारों और चौकीदारों की सहायता से अपने क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका वाले स्थानों का निरीक्षण करने और निवारक उपायों को लागू करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने सभी अधिकारियों से सर्तक रहने और नदियों और नालों में जल स्तर में किसी भी असामान्य वृद्धि की रिपोर्ट प्रतिदिन नियंत्रण कक्ष को देने के लिए भी कहा गया। बैठक में नगर परिषद सीईओ को शहर में नालों की सफाई, स्वच्छता और फॉगिंग के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। एसडीएम और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाने और जन जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed