फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से नशा विरोधी संदेश दिया

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। नगर परिषद ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को गोल मार्केट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजिंदर डिगरा ने की। इस मौके पर विभिन्न विभागों के संसाधन व्यक्तियों ने नशे की लत के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी परिणामों पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए योग सत्र, नशा मुक्त भारत अभियान पर आधारित एक शक्तिशाली रैप प्रदर्शन और आकर्षक व प्रभावशाली तरीके से नशा विरोधी संदेश को मजबूत करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए ईओ ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के शुरुआती चेतावनी संकेतों की पहचान करने में माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और युवाओं को नशे की लत में फंसने से बचाने के लिए सतर्क निगरानी और समय पर हस्तक्षेप की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि जिला प्रशासन नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विनाशकारी परिणामों के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने और नशीली दवाओं से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की ताकि प्रभावित व्यक्तियों का समय पर पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed