{"_id":"67a8f76a32d87b487a037574","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-120203-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एयरफोर्स रोड पर टाइल बिछाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एयरफोर्स रोड पर टाइल बिछाने का काम शुरू
विज्ञापन
उधमपुर। धार रोड से एयरफोर्स स्टेशन, बाबा पैड, स्याल व अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले खस्ताहाल मार्ग पर टाइल बिछाने का काम शुरू हो गया।
मार्ग की खस्ताहालत के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासतौर पर दोपहिया वाहन चालक सड़क मार्ग की दयनीय दशा और उसमें बने गड्ढ़ों की वजह से कई बार गिरकर घायल भी हो चुके थे। इसके चलते स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की गुहार लगाई थी।
हालांकि निर्माण कार्य को पूरा होने में अभी एक महीने का समय लग सकता है, लेकिन लोगों ने एयरफोर्स का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने सड़क की दयनीय दशा व लोगों की परेशानी को देखते हुए सड़क की मरम्मत के साथ ही टाइल बिछाने का कार्य शुरू करवाया है।
बता दें, बारिश के दिनों में यह सड़क तालाब में तबदील हो जाती थी, जिसके चलते इस सड़क मार्ग पर पैदल चलना तो दूर वाहन भी नहीं चल सकते थे। हालांकि इसी सड़क मार्ग से होकर लोग बाबा पैड देव स्थान की ओर जाते थे। जिसके चलते उन्हें भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।