फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

मौसम की बेरुखी : जीएमसी की ओपीडी में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े

विज्ञापन
jammu kashmir news
जीएमसी में इलाज करवाने पहुंची मरीजों की भीड़। - फोटो : udhampur news
उधमपुर। मौसम के गर्म-सर्द मिजाज के चलते बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खांसी, बुखार, जुकाम व ठंड लगने से लोगग बीमार हो रहे हैं। इसके चलते जीएमसी में रोजाना चलने वाली ओपीडी में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में 30 से 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जहां रोजाना 100 से 150 के करीब ओपीडी होती थी तो वहीं अब 200 का आंकड़ा पार कर रही है। बच्चों की ओपीडी में ज्यादा इजाफा देखने को मिल रहा है। जिस तरह से बड़े व बुजुर्ग मौसम की बेरुखी से बीमार पड़ रहे हैं तो वहीं बच्चों में भी इस प्रकार का वायरस देखा जा रहा है। इसमें खांसी, बुखार, जुकाम व ठंड लगने से बुखार हो रहा है। इतना ही नहीं रोजाना कम से कम 10 से 15 बच्चे अस्पताल में भर्ती हो रहे है।
विज्ञापन

डाक्टरों के मुताबिक बारिश व बर्फबारी न होने के कारण मौसम खुश्क बना हुआ है जिसके चलते कई प्रकार के वायरस उत्पन्न होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं।



बच्चे अधिक हो रहे है मौसमी बुखार के शिकार
जहां मौसमी बुखार की बात करें तो रोजाना बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 10 से 15 बच्चों को बुखार के चलते भर्ती किया जा रहा है। हालांकि अगर बारिश व बर्फबारी सामान्य हो जाती तो यह आंकड़ा कम ही रहता। लेकिन बारिश व बर्फबारी न होने की वजह से मौसम खुश्क बना हुआ है जिसके चलते ज्यादातर छोटे बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं जीएमसी में तैनात फिजिशयन डॉ. विनोद गुप्ता का कहना है कि मौजूदा समय में इसे हम मौसमी बुखार ही कह सकते हैं। जहां तक एनीमिया या थायराइड बीमारी का संबंध है तो इससे पीड़ित मरीज को ठंड अधिक लगती है। उन्होंने बताया कि मौसम की बेरुखी के कारण ज्यादातर मरीज ठंड लगकर बुखार होना, खांसी, जुकाम, गले में दर्द को लेकर आ रहे हैं। इतना ही नहीं जो लक्ष्ण बुजु्र्ग व युवाओं में पाए जा रहे हैं वैसे ही लक्ष्ण बच्चों में भी देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय हमें खुद व अपने बच्चों को गर्म कपड़े पहनने और खासतौर पर बाजारों में बिकने वाली खानेपीने की चीजों से परहेज रखने के साथ ही पानी को उबाल कर पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी से बचने के उपाय
- सभी लोग गर्म कपड़े पहनें।
- सर्दी में बाहर न निकलें।
- पानी को उबाल कर पिएं।
- घर में अगर कोई खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित है तो उससे दूरी बनाकर रखें।
- बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed